बडोली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा बुधवार, 12 अगस्त 2026 को श्रावण माह के पावन पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर बडोली स्थित श्मशान घाट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हरियाली अमावस्या को श्रद्धा, भक्ति एवं उन्नति का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव विकास शर्मा, समिति अध्यक्ष नर्मदा शंकर रावत, जयंत रावत, कन्हैयालाल रावत एवं कालूलाल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।