खंडवा। खंडवा के ओंकारेश्वर में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मां नर्मदा में 151 नावों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे से सजी नावों का काफिला जैसे ही नर्मदा की लहरों पर निकला, पूरा नजारा देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में मांधाता विधायक नारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
ओंकारेश्वर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मां नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। 151 नावों को तिरंगे से सजाकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नावों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। नावों का यह काफिला ब्रह्मपुरी घाट से रवाना होकर गोमुख घाट और नागर घाट पहुंचा। भौगोलिकसंदर्भ
इस दौरान नर्मदा की लहरों पर लहराते तिरंगे ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा में मांधाता विधायक नारायण पटेल, नगर परिषद ओंकारेश्वर की सीएमओ मोनिका पारधी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा के जरिए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।