BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 10:30 am
KHABAR : मनासा में सजा ‘अलौकिक स्नेह मिलन’, ईश्वरीय प्रेम और आत्मिक शांति का दिया संदेश, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। ब्रह्माकुमारीज मनासा के तत्वावधान में रविवार को “स्नेह मिलनकृएक आत्मिक अनुभूति” एवं “अलौकिक स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ईश्वरीय प्रेम, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि जीवन में प्रेम, शांति, सद्भाव और सकारात्मक चिंतन का विशेष महत्व है। जब व्यक्ति अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानकर आध्यात्मिकता से जुड़ता है, तो तनाव और नकारात्मकता को कम करने के साथ आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से मन को शांत और सकारात्मक रखने की प्रेरणा दी गई। आयोजन का उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारे और आत्मिक जुड़ाव का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था और आध्यात्मिक संदेशों से सुसज्जित वातावरण में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का लाभ लिया।

ब्रह्माकुमारीज मनासा द्वारा समय-समय पर आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य राजयोग और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त, सकारात्मक और श्रेष्ठ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE