मनासा। बोहरा समाज द्वारा हजरत पैगम्बर साहब का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के घरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया और धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया।
कार्यक्रम के तहत बोहरा गली मस्जिद से बोहरा स्काउट के साथ भव्य जलसा निकाला गया। जलसा इमलीबाग, गांधी चौक, सदर बाजार और जूनसाथ मोहल्ले से होते हुए बड़ा बघेला स्थित बुरहानी मस्जिद पहुंचा, जहां जलसे का समापन हुआ।
इस दौरान समाजजनों ने एक-दूसरे को हजरत पैगम्बर साहब के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। खुशी के इस मौके पर लोगों का मुंह मीठा कराया गया और एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाकर बधाई दी गई।
पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।