नीमच। सिकोदा परिवार के लिए दुखद समाचार है। स्वर्गीय रामप्रसाद जी के पुत्र एवं कन्हैयालाल सिकोदा, स्वर्गीय शेर सिंह सिकोदा और नर सिंह सिकोदा के छोटे भाई रमेश जी सिकोदा का 23 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।
रमेश जी सिकोदा हेमंत और सोनू सिकोदा के पूज्य पिताजी थे। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।
उनकी अंतिम यात्रा 24 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे निज निवास हम्माल मोहल्ला, शिवगंज गली नंबर 2, यादव मंडी, नीमच कैंट से निकाली गई।
परिवार की ओर से राजू, अज्जू, कालू, हेमंत, सरदार, सोनू, कपिल, जीतू, आकाश सहित समस्त सिकोदा परिवार ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।