सरजना। गांव सरजना निवासी पटेल भुवनीराम जी पाटीदार का आज 24 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
वे स्वर्गीय पटेल डालुराम जी के छोटे भाई, घनश्याम, सागर, मल, शेषमल, श्यामसुंदर एवं चेनराम के काका साहब, नंदकिशोर एवं मुरली प्रसाद के पूज्य पिताजी तथा योगेश, गणेश एवं आनंद के दादाजी थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज 24 अगस्त 2026 को सुबह 9ः30 बजे उनके निज निवास से निकाली गई।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। यह जानकारी मोहन नागदा ने दी।