BREAKING NEWS
KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 10:55 am
KHABAR : सरवानिया महाराज में आज निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी, तैयारियां पूरी, महाकाल मित्र मण्डल की पांचवीं शाही सवारी, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिव भक्त, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। सावन मास के पवित्र सुअवसर पर आज, सोमवार 24 अगस्त को, नगर में अवंतिका के राजा बाबा महाकाल की पांचवीं भव्य शाही सवारी अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ निकाली जाएगी। महाकाल मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस दिव्य यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और समस्त शिव भक्तों को इस महाआयोजन के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।


शाम 4 बजे प्राचीन शिव मंदिर से होगा शुभारंभ
शाही सवारी का शुभारंभ आज शाम ठीक 4ः00 बजे नगर के प्राचीन शिव मंदिर से होगा। यहाँ से प्रारंभ होकर यह भव्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गोंकृहरिया भैरव चौक, बस स्टैंड, नीमच-सिंगोली रोड, पिपली चौक, दरवाजा, सदर बाजार, श्री चारभुजा नाथ मंदिर, घास भैरव गली और गमू तलाई सरोवर से होते हुए नीमच-सिंगोली रोड स्थित श्री काल भैरव मुक्तिधाम परिसर पहुंचेगी। मुक्तिधाम में श्श्मशान घाट के राजाश् भोलेनाथ की विशेष महाआरती उतारी जाएगी, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण होगा।


श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, बड़ी संख्या लोगों के जुटने की उम्मीद
इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों सहित संपूर्ण अंचल में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महाकाल राजा के स्वागत के लिए पूरी प्रजा पलक-पावड़े बिछाकर आतुर खड़ी है। इस वर्ष शाही सवारी में लगभग 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, लेजीम और विशाल लाव-लश्कर के साथ शिवभक्त संगीत की मधुर धुनों पर झूमते-नाचते नजर आएंगे। सवारी में बाबा महाकाल के साथ मौजूद शिवगण और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


परंपरानुसार होगा भव्य स्वागत
जब अवंतिका के महाकाल राजा प्राचीन शिव मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए मरघट के राजा भोलेनाथ से मिलने मुक्तिधाम पहुंचेंगे, तो वहाँ स्थापित परंपरानुसार श्श्री काल भैरव मुक्तिधाम सेवा समितिश् के सदस्यों द्वारा बाबा की सवारी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।


सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हाल ही में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में स्थानीय पुलिस प्रशासन, नगर परिषद अमले और विद्युत कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


धार्मिक वेश-भूषा और परंपराओं का रखें ध्यान।
पांचवी शाही सवारी को लेकर आयोजन मण्डल महाकाल मित्र मण्डल ने सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और शिव भक्तों से धार्मिक वेश-भूषा और परंपराओं का ध्यान रखनें का आग्रह किया है। कहा है कि अनुष्ठानों, कीर्तन, कथा या किसी विशेष उत्सव में भाग लेते समय पारंपरिक और मर्यादित धार्मिक वेश-भूषा पहनकर आने का आग्रह आयोजन की पवित्रता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE