नीमच। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा का रविवार शाम ग्राम पंचायत छायन में आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छायन और ठिकरिया के सदस्यों ने विधि-विधान से कलश पूजन एवं वंदन कर यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जनपद सदस्य राजीव गरासिया, महेश गुर्जर, ग्राम पंचायत सरपंच अमृतलाल एवं ग्राम सचिव राम प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष शेर सिंह नागदा, प्रेम सिंह और रणजीत सिंह सिसोदिया, राजूदास बैरागी, भगत नागदा, सज्जन नागदा, सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया सहित ग्राम ठिकरिया के जगदीश गरासिया, रेखा और खुमान सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष शेर सिंह नागदा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।