BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 12:14 pm
KHABAR : सरवानिया महाराज में सावन सोमवार पर महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा, इंद्रेश्वर गमू तलाई से खेड़ापति बालाजी तक गूंजे भोले के जयकारे, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। सावन मास के पवित्र सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिव भक्त कांवड़ यात्राएं निकालकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं।


इसी कड़ी में आज दरवाजा क्षेत्र मोहल्ला की रहवासी महिलाओं द्वारा एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भगवान इंद्रेश्वर गमू तलाई से प्रारंभ हुई, जो चारभुजा नाथ मंदिर गली से सुथार मोहल्ला और जावी रोड़ होते हुए खेड़ापति बालाजी मंदिर पहुंची। यहाँ महिलाओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इसके बाद विशेष आरती की गई एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।


कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। ढोल की थाप और भगवान भोलेनाथ के गगनभेदी जयघोष के साथ महिलाएं शिव भजन और कीर्तन करते हुए उत्साहपूर्वक झूमती चल रही थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE