दूदरसी। नवयुवक मित्र मण्डल के तत्वावधान में आज 24 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार के उपलक्ष्य में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे नीमच मार्ग पर स्थित भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सभी कांवड़ियों को वहां से रवाना किया गया जो गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए गंतव्य स्थान के लिए शोभा यात्रा चलायमान हुई।
कांवड यात्रा का गांव में जगह जगह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। नई आबादी स्थित बालाजी रेस्टोरेंट एवं कैलाश जी परिहार के निवास पर आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर सभी का तहेदिल से स्वागत किया गया।
तत्पश्चात वहां से कांवड़ यात्रा कदमताल करते हुए अमावली महल बिसलवास कलां होते हुए बिसलवास खुर्द में पुरातन प्रसिद्ध शिव मन्दिर पर आकर यात्रा का समापन हुआ।
यहां नवयुवक मित्र मण्डल द्वारा कांवड़ियों के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक विशेष मंन्त्रोउच्चारण के साथ किया गया। यात्रा के दौरान भक्त कांवड़ियों का उत्साह चरम पर था सभी कांवड़ियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता की, सभी भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ यात्रा में अपनी आस्था का हिजहार करते देखे गए। अंत में सभी कांवड़ियों एवं आसपास के गांवों से आए दर्शनार्थियों को सहभोज कराया गया। नवयुवक मित्र मण्डल के सदस्यों ने सभी भक्तों का यात्रा में शिरकत करने एवं यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई।