BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 3:45 pm
BIG NEWS : पशुपतिनाथ की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता, हर-हर महादेव और जय पशुपतिनाथ के जयघोष से गूंजा मंदसौर, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ नगर में निकली। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में भाजपा मंदसौर जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।


शाही सवारी के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित कार्यकर्ताओं ने बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर जिले और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।


शाही सवारी के नगर भ्रमण के दौरान पूरा मंदसौर शिवमय नजर आया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा पशुपतिनाथ का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और ‘हर-हर महादेव’ एवं ‘जय पशुपतिनाथ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।


भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने भी आयोजन में उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच रहकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता दर्ज कराई और मंदसौर की गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।


अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी मंदसौर की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान मानी जाती है। बाबा की नगरी में उमड़ा जनसैलाब श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक बना।


अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बाबा पशुपतिनाथ से मंदसौर जिले सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE