चित्तौड़गढ़। सावन मास के पावन अवसर पर अशोक नगर, महावीर कॉलोनी स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार, 25 अगस्त को भगवान शिव की बाबा बर्फानी स्वरूप में मनमोहक झांकी सजाई जाएगी।
आयोजनकर्ता पुजारी शंकरलाल सुथार ने बताया कि मंगलवार शाम मंदिर में बाबा बर्फानी की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद संध्या आरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ को छप्पन भोग भी अर्पित किया जाएगा।
छप्पन भोग का आयोजन राजेश ढीलीवाल (पप्पी) की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सुथार, भोला, चिराग ढीलीवाल, सोनू बैरागी, सुनील, मनीष, राहुल माली सहित अन्य भक्तगण सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन एवं आरती का लाभ लेने की अपील की है।