BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2026, 6:20 pm
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी राजेश व्यास ने सुनी 47 आवेदकों की समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की 14 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 47 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के साथ ही सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर के दौरान आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। एसपी व्यास ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की 14 शिकायतों का निराकरण-
शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन के लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 14 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया तथा शिकायतों को बंद करवाया गया। अधिकारियों को लंबित शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के साथ आवेदकों की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

समय पर और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश-
एसपी राजेश व्यास ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय पर और निष्पक्ष तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना क्षेत्रों में भी समय-समय पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद-
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शाबेरा अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक निकीता सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अजाक के.एल. पटेल, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी, संबंधित शाखा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE