शाजापुर। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। बुधवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में आवारा कुत्तों का आक्रामक रूप देखने को मिला है आज सुबह से ही 12 से 15 लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
अचानक हुई इन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। घायलों के परिजनों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पीड़ितों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेबीज के टीके लगाए। वही दिनांक 1,08,2026 को भी कुत्तो ने 5 से अधिक लोगो को अपना शिकार बनाया था जिला चिकित्सालय में पदस्थ आरएमडी डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया है कि जिला अस्पताल में कुटे के काटने के मामले सामने आ रहा है आज 12,से 15 लोगो को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के शिकार होने की इन घटनाओं के बाद भी स्थानीय नागरिकों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शहर में लगातार कुत्ते के काटने के मामले सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और प्रशासन की उदासीनता से शहरवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।