BREAKING NEWS
KHABAR : सिंहस्थ 2028 ऐसा हो जो पहले कभी न हुआ हो,.. <<     KHABAR : दड़ौली पंचायत में चार साल में ढाई करोड़ से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : एमपी में दिवाली से पहले सफाई का बवाल!.. <<     REPORT : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक.. <<     KHABAR : मावा भंडार, रेस्टोरेंट और दूध डेयरी पर.. <<     KHABAR : नेशनल हाईवे-46 पर संदिग्ध हालत में मिला.. <<     किसानों की सोयाबीन पर हाथ साफ करने वाली गैंग.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पंकज गांधी, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : किसानों की सोयाबीन पर डाका डालने वाली.. <<     BIG NEWS : उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की दबिश.. <<     KHABAR : संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेज,.. <<     BIG NEWS : एमपी में सीएम फेलो भर्ती पर गरमाई सियासत,.. <<     BIG VIDEO NEWS : दिवाली से पहले आम आदमी को महंगाई का.. <<     BIG NEWS : डिवाइडर पर अंधेरा, सड़क पर हादसों का खतरा,.. <<     REPORT : मंदसौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध.. <<     MP WEATHER : मध्य प्रदेश में ठंड का जोरदार हमला!.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2026, 3:31 pm
KHABAR : इंदौर के अद्वैत का गायब होना साजिश तो नहीं, पुलिस ने बैंक खातों और सोशल मीडिया की बढ़ाई निगरानी, हिमाचल से ट्रैकिंग के दौरान हुआ था गायब, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। बेंगलुरु में काम करने वाला इंदौर का 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अद्वैत उपाध्याय पिछले करीब तीन हफ्तों से लापता है। हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ इलाके में शिवगिरी पहाड़ी पर ट्रैकिंग के दौरान गायब हुए अद्वैत को लेकर अब पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में किसी अनहोनी या आत्महत्या की आशंका के चलते पहाड़ों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अब तक न तो अद्वैत का कोई सुराग मिला और न ही उसका सामान बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं, जिनके आधार पर उसके खुद गायब होने और परिवार को गुमराह करने के लिए घटनाक्रम रचने की आशंका जताई जा रही है।


ट्रैकिंग के लिए निकला, फिर अचानक गायब हो गया अद्वैत
पुलिस के मुताबिक अद्वैत 7 अगस्त को किराए की बाइक से शिवगिरी पहाड़ी पर अकेले ट्रैकिंग के लिए निकला था। सुबह करीब 7:30 बजे ट्रैकिंग शुरू करने से पहले उसने अपने मंगेतर को फोन कर दोपहर तक लौटने की बात कही थी।लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया मंगेतर की शिकायत पर क्यूड़ोजी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और किसी अनहोनी या आत्महत्या की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और स्पेशल रेस्क्यू वॉलंटियर्स की मदद से पहाड़ी के दुर्गम इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।


चार दिन तक पहाड़ों में तलाश… लेकिन नहीं मिला अद्वैत
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने पहाड़ी के मुश्किल रास्तों और जंगलों में कई घंटे तलाश की। ड्रोन और अन्य माध्यमों से भी सर्च अभियान चलाया गया।लेकिन तलाश के बावजूद न अद्वैत मिला, न उसका कोई सामान।चार दिन की तलाशी के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र में चलाया जा रहा सर्च अभियान बंद कर दिया और जांच का रुख दूसरे पहलुओं की ओर कर दिया।


फोन की आखिरी लोकेशन ने बढ़ाया रहस्य
जांच में सामने आया कि अद्वैत के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन हमीरपुर जिले के कंदर इलाके में मिली थी।इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल, डिजिटल गतिविधियों और संपर्कों की जांच शुरू की।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पहाड़ी पर पहुंचने के बाद अद्वैत वास्तव में कहां गया और उसका मोबाइल उस स्थान पर कैसे पहुंचा।


परिवार और मंगेतर से भी जांच में जुटी पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि अद्वैत अपनी मंगेतर से शादी को लेकर खुश नहीं था। बताया गया कि उसने इस बारे में अपनी मां से भी बातचीत की थी।यही वजह है कि पुलिस अब उसके निजी जीवन और रिश्तों से जुड़े पहलुओं को भी जांच का हिस्सा बना रही है।हालांकि, अद्वैत के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।


बैंक खाते और सोशल मीडिया भी पुलिस की नजर में
पुलिस अब सिर्फ पहाड़ों में तलाश करने तक सीमित नहीं है। अद्वैत के बैंक खातों, यूपीआई लेनदेन और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।इससे यह पता लगाने की कोशिश है कि गायब होने के बाद उसके नाम से किसी तरह का वित्तीय लेनदेन हुआ या नहीं और क्या उसने किसी व्यक्ति से संपर्क किया था।


तीन हफ्ते बाद भी सवाल कायम- अद्वैत कहां है?
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पहाड़ी इलाके में ट्रैकिंग के दौरान अचानक गायब होना, मोबाइल का बंद हो जाना, आखिरी लोकेशन का किसी दूसरे इलाके में मिलना और सर्च ऑपरेशन में कोई सामान तक बरामद नहीं होना पूरे मामले को रहस्यमय बना रहा है।अब पुलिस की जांच इस सवाल पर केंद्रित है कि क्या अद्वैत किसी हादसे का शिकार हुआ, उसने जानबूझकर अपनी पहचान और लोकेशन छिपाई या फिर उसके गायब होने के पीछे कोई और वजह है?फिलहाल पुलिस तकनीकी सुरागों, बैंकिंग गतिविधियों और सोशल मीडिया से जवाब तलाश रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE