कसरावद। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी कसरावद में संपन्न हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे -
संपूर्ण विकासखंड में सिंचाई ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी की घटनाएं रोजाना बढ़ रही हैं, थ्प्त् के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई।
राजस्व विभाग में खसरा-खतौनी, नक्शा सुधार के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर निराकरण किया जाए।
पीएम किसान सम्मान निधि में छूटे पात्र किसानों के नाम जोड़े जाएं।
फसल गिरदावरी का कार्य जल्द पूरा कर कपास फसल का पंजीयन शुरू किया जाए और द्वारा 1 अक्टूबर से कपास खरीदी शुरू की जाए।
पुराने बिजली पोल-तारों से हादसे हो रहे हैं, उनका नवीनीकरण हो और किसानों को दिन में 10 घंटे व रात में 4 घंटे बिजली दी जाए।
बैठक में 15 सितंबर ज्ञापन दिवस और 17 सितंबर को गांव-गांव बलराम उत्सव मनाने की योजना भी बनाई गई।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष बाबूलाल तिरोले, मंत्री सुनील पटेल, जिला युवा वाहिनी संयोजक राजेंद्र सिंह चौहान, भुवानीराम पटेल, कैलाश पटेल, जितेंद्र सिंह मंडलोई सहित कई किसान मौजूद थे।