नीमच। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रदर्शनी में छात्राओं ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और बदलते भारत की तस्वीर को विभिन्न चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं ‘बदलते भारत में स्वच्छता और स्वास्थ्य’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। छात्राओं ने स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।