BREAKING NEWS
KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवाओं.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार से जिले.. <<     KHABAR : 18 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने दिखाई.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : विशाल निःशुल्क आयुर्वेद सर्व रोग.. <<     KHABAR : कम बारिश से माही डैम खाली, नर्मदा जल लाने.. <<     KHABAR : कड़े तेवर का दिखा असर, गांधी जी-नंदी.. <<     BIG NEWS : अगर बैंक में है जरूरी काम तो तारीख याद.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर डॉ. बीके.. <<     KHABAR : माकड़खेड़ा शांति नगर में श्रद्धा और.. <<     KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर.. <<     BIG NEWS : सरकार की बसों में होगा लग्जरी सफर,.. <<     KHABAR : कसरावद में सांवरिया सेठ की भजन संध्या में.. <<     KHABAR : नम आंखों से दी गई विघ्नहर्ता को विदाई,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर में दिनभर की बड़ी हलचल:.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 5:51 pm
KHABAR : गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, 40 स्थानों पर हो रहा प्रतिमाओं का विसर्जन, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गणपति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिले में करीब 40 स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन और सीएसपी किरण सिंह चौहान सहित अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और तैनात टीमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। एसडीएम पराग जैन ने बताया कि विसर्जन को लेकर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड, नगर पालिका की टीम, गोताखोर सहित अन्य संबंधित दलों को तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से विसर्जन स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से गणपति बप्पा को विदाई दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE