माउंट आबू। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शांति दूत डॉ. बीके बिन्नी को सर्वाेच्च मानद शैक्षणिक उपाधि डी-लिट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मानवीय सेवाओं, सुरक्षा बलों को मानसिक शांति एवं तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण देने तथा आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह मानद उपाधि फ्रांस के सरबन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. थॉमस परेड की ओर से संस्थान के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विवेक चौधरी ने डॉ. बीके बिन्नी को प्रदान की। कार्यक्रम में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर के.के. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्रोफेसर, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर के.के. अग्रवाल ने शांतिपूर्ण जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला और डॉ. बीके बिन्नी को मानद उपाधि मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ. बिन्नी द्वारा पिछले कई दशकों से किए जा रहे मानवीय एवं शांति सेवा कार्यों को उल्लेखनीय योगदान बताया।
डॉ. बीके बिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम ‘शांति में निवेश करेंकृसभी के लिए, हर जगह, हर दिन’ के महत्व पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही उन्होंने विश्व शांति के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को राजयोग अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए जीवन और विश्व में शांति स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।