BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा.. <<     KHABAR : कलेक्टर कटेसरिया ने गणेश विसर्जन.. <<     KHABAR : मनासा में सेवा भारती को बाल मंदिर भवन देने.. <<     KHABAR : पत्रकारों के लिए बड़ी राहत, स्वास्थ्य बीमा.. <<     KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवाओं.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार से जिले.. <<     KHABAR : 18 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने दिखाई.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : विशाल निःशुल्क आयुर्वेद सर्व रोग.. <<     KHABAR : कम बारिश से माही डैम खाली, नर्मदा जल लाने.. <<     KHABAR : कड़े तेवर का दिखा असर, गांधी जी-नंदी.. <<     BIG NEWS : अगर बैंक में है जरूरी काम तो तारीख याद.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर डॉ. बीके.. <<     KHABAR : माकड़खेड़ा शांति नगर में श्रद्धा और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 6:33 pm
KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया 26 सितंबर को मंदसौर दौरे पर, आंगन मिलन सेवा, पोषण माह कार्यक्रम और स्वास्थ्य जांच शिविर में होंगी शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया 26 सितंबर को मंदसौर जिले के भ्रमण पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न आंगनबाड़ी एवं सेवा संकल्प कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

भूरिया सुबह 11 बजे लखमा खेड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां पौधारोपण, हितग्राहियों से चर्चा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 11.50 बजे वे सर्किट हाउस मंदसौर पहुंचेंगी।

दोपहर 12.15 बजे उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मंदसौर शहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा के तहत आयोजित बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर में सहभागिता करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे वे पार्टी बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 6 बजे मंदसौर से झाबुआ के लिए रवाना होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE