नीमच। जिले में 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा और बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार रविवार, 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य किया जाएगा। ऐसे में नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार 27 सितंबर को बैंक शाखाओं में पहुंचकर आवश्यक बैंकिंग कार्य निपटा सकते हैं।
हड़ताल की अवधि के दौरान ग्राहक डिजिटल एवं वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। उपलब्ध डिजिटल बैंकिंग सेवाएं और अन्य वैकल्पिक माध्यम यथासंभव सुचारू रूप से संचालित रहेंगे।
जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बना लें। बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए अधिकृत एवं विश्वसनीय सूचनाओं पर ही भरोसा करें।