BREAKING NEWS
KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवाओं.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार से जिले.. <<     KHABAR : 18 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने दिखाई.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : विशाल निःशुल्क आयुर्वेद सर्व रोग.. <<     KHABAR : कम बारिश से माही डैम खाली, नर्मदा जल लाने.. <<     KHABAR : कड़े तेवर का दिखा असर, गांधी जी-नंदी.. <<     BIG NEWS : अगर बैंक में है जरूरी काम तो तारीख याद.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर डॉ. बीके.. <<     KHABAR : माकड़खेड़ा शांति नगर में श्रद्धा और.. <<     KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर.. <<     BIG NEWS : सरकार की बसों में होगा लग्जरी सफर,.. <<     KHABAR : कसरावद में सांवरिया सेठ की भजन संध्या में.. <<     KHABAR : नम आंखों से दी गई विघ्नहर्ता को विदाई,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर में दिनभर की बड़ी हलचल:.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 6:02 pm
BIG NEWS : अनंत चतुर्दशी पर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, नगर पालिका ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की 3 स्थानों पर विसर्जन और 5 स्थानों पर संग्रहण की व्यवस्था, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया। गणेश उत्सव के समापन पर नगर पालिका परिषद नीमच ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा विसर्जन एवं संग्रहण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

नगर पालिका ने बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गोमाबाई रोड स्थित संजीवनी तालाब के पास, जयसिंहपुरा रोड स्थित शिव घाट तथा सीताराम जाजू सागर बांध पर व्यवस्था की है। इन स्थानों पर नपा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

पांच स्थानों पर बनाए संग्रहण केंद्र-
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में पांच स्थानों पर गणेश प्रतिमा संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भारत माता चौराहा (फोर जीरो), पिपली चौक नीमच सिटी, पाटीदार छात्रावास ग्वालटोली, अंबेडकर रोड स्थित बंसल चौराहा तथा बघाना में जाजूजी की बगीची के सामने सिद्धिविनायक कॉलोनी शामिल हैं। इन केंद्रों पर नगर पालिका कर्मचारी श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमाएं प्राप्त कर उन्हें निर्धारित विसर्जन स्थलों तक पहुंचा रहे हैं।

जलाशयों में स्वयं विसर्जन नहीं करने की अपील-
नगर पालिका ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए वे स्वयं जलाशयों में जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन न करें। श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं नपा कर्मचारियों को सौंपें, जिन्हें निर्धारित स्थलों पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ विसर्जित किया जा रहा है। गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न गणेश पंडालों और घरों में विराजित प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-ढमाकों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ बप्पा को विदाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE