कसरावद। गणेश उत्सव के अवसर पर खरगोन जिले के कसरावद में गुरुवार रात नगर परिषद प्रांगण में सकल हिंदू समाज संगठन की ओर से सांवरिया सेठ की भव्य भजन संध्या आयोजित की गई।
चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक बबलू राजस्थानी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में सराबोर रखा। भजन संध्या के दौरान पूरे प्रांगण में ‘सांवरिया सेठ की जय’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए।
कार्यक्रम में कसरावद नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया।