रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने गणेश विसर्जन को लेकर कालिका माता एवं हनुमान ताल स्थित मूर्ति एकत्रीकरण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन व्यवस्था, मूर्ति एकत्रीकरण स्थल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के संबंध में मौके पर जानकारी ली।
कलेक्टर कटेसरिया ने इसके साथ ही बंजली स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमाओं के एकत्रीकरण एवं विसर्जन की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे। स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।