खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम माकड़खेड़ा शांति नगर में बनाए गए विशेष विसर्जन कुंड में गणेशोत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी।
एसडीएम अनिल जैन,के निर्देश पर ग्राम पंचायत द्वारा कुंड का निर्माण किया गया था, ताकि नर्मदा नदी में प्रदूषण न हो। नर्मदा क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालु यहां विसर्जन के लिए पहुंचे।
इस दौरान थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी, पुलिस प्रशासन, ग्राम कोतवाल, सचिव एवं पटवारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार माना।