BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा.. <<     KHABAR : कलेक्टर कटेसरिया ने गणेश विसर्जन.. <<     KHABAR : मनासा में सेवा भारती को बाल मंदिर भवन देने.. <<     KHABAR : पत्रकारों के लिए बड़ी राहत, स्वास्थ्य बीमा.. <<     KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवाओं.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार से जिले.. <<     KHABAR : 18 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने दिखाई.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : विशाल निःशुल्क आयुर्वेद सर्व रोग.. <<     KHABAR : कम बारिश से माही डैम खाली, नर्मदा जल लाने.. <<     KHABAR : कड़े तेवर का दिखा असर, गांधी जी-नंदी.. <<     BIG NEWS : अगर बैंक में है जरूरी काम तो तारीख याद.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर डॉ. बीके.. <<     KHABAR : माकड़खेड़ा शांति नगर में श्रद्धा और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 6:28 pm
KHABAR : कम बारिश से माही डैम खाली, नर्मदा जल लाने की मांग, 28 सितंबर को पेटलावद में प्रदर्शन करेगा भारतीय किसान यूनियन, कईं गांवों के किसानों जुड़ेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

झाबुआ। कम बारिश के कारण माही डैम और आसपास के तालाबों में पानी की कमी हो गई है। इससे रबी सीजन में सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पानी की कमी से गेहूं और चने जैसी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। पशुओं के लिए चारे और पानी का संकट भी बढ़ने की आशंका है।


इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार शाम कृषि उपज मंडी परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ और जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार ने जल संकट को लेकर यूनियन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।


जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ ने कहा कि माही डैम और इससे जुड़ी नहरों के क्षेत्र में पानी की भारी कमी है। इस समस्या के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के सामने माही डैम में नर्मदा का पानी लाने की मांग रखी जाएगी।


जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार ने कहा कि यह समस्या दर्जनों गांवों के भविष्य से जुड़ी है। इसलिए समय रहते जल प्रबंध करना जरूरी है।


28 सितंबर को पेटलावद में प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन 28 सितंबर को सुबह 11 बजे पेटलावद एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूनियन ने किसानों से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।


इन गांवों के किसानों से जुड़ने का आह्वान
आंदोलन के लिए बोड़ाईता, मोहनपुरा, सारंगी, मांडन, मठमठ, बावड़ी, गंगाखेड़ी, करवड़, रामगढ़, देहनंडी, टेमरिया, करड़ावद, पेटलावद, अनंतखेड़ी, जामली, बरवेंट, रायपुरिया, रूपगढ़ और कोदली सहित आसपास के गांवों के किसानों से जुड़ने का आह्वान किया गया है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईश्वलाल पाटीदार, बलराम पाटीदार, हरिराम सेप्टा, प्रेम भूरिया, सुरेश मचार और राधाकृष्ण पाटीदार समेत कई किसान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE