नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। इंदिरा नगर स्थित दीनदयाल वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय, तपोभूमि में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के संदेश को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के बीच समन्वय की विचारधारा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार आज भी समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, जिला महामंत्री धनसिंह केथवास, जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, जिला मंत्री सत्यनारायण गोयल, वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर, जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने दी।