मंदसौर। पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना के तहत पत्रकारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। पत्रकार अब 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर योजना में शामिल हो सकते हैं।
पत्रकारों की मांग को देखते हुए आवेदन की तिथि 25 सितंबर से बढ़ाई गई है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट mpinfo.org पर उपलब्ध है।