उज्जैन। ग्राम पंचायत अम्बोदिया में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही शिविर में पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में अम्बोदिया सेक्टर की 12 ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, सरपंच, शिकायतकर्ता, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नशामुक्ति का दिलाया संकल्प-
शिविर के दौरान नशामुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।