BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा.. <<     KHABAR : कलेक्टर कटेसरिया ने गणेश विसर्जन.. <<     KHABAR : मनासा में सेवा भारती को बाल मंदिर भवन देने.. <<     KHABAR : पत्रकारों के लिए बड़ी राहत, स्वास्थ्य बीमा.. <<     KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवाओं.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार से जिले.. <<     KHABAR : 18 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने दिखाई.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : विशाल निःशुल्क आयुर्वेद सर्व रोग.. <<     KHABAR : कम बारिश से माही डैम खाली, नर्मदा जल लाने.. <<     KHABAR : कड़े तेवर का दिखा असर, गांधी जी-नंदी.. <<     BIG NEWS : अगर बैंक में है जरूरी काम तो तारीख याद.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर डॉ. बीके.. <<     KHABAR : माकड़खेड़ा शांति नगर में श्रद्धा और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2026, 6:22 pm
KHABAR : कड़े तेवर का दिखा असर, गांधी जी-नंदी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूर्व विधायक की चेतावनी के बाद एक्शन, पढे़ खबर

Share On:-

मऊगंज। मऊगंज जिले के हनुमना से एक गंभीर मामला सामने आया है। आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आयोजित होनी है, लेकिन उससे ठीक पहले हनुमना स्थित गांधी पार्क में स्थापित बापू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। केवल इतना ही नहीं, परिसर के समीप स्थित मंदिर में विराजी नंदी जी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया।


मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पूर्व विधायक ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि “गांधी जी थे, गांधी जी हैं और गांधी जी रहेंगे। हम उनकी प्रतिमा फिर से स्थापित करेंगे।


पूर्व विधायक के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचि पाठक ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कार्रवाई का आधार बनाते हुए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE