नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत’ रखा गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित, सशक्त और समृद्ध भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने देश के विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने सपनों के भारत की परिकल्पना साझा की।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने सेवा संकल्प अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए छात्राओं को बधाई दी।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नित्या पारीक ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की प्रीति नागदा ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की खनक चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. बीना चौधरी, प्रो. निशा जटिया एवं डॉ. अविनाश बिहरिया शामिल रहे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. हीरसिंह राजपूत, डॉ. मेघा अग्रवाल एवं ज्योति पवार ने किया। अंत में डॉ. हीरसिंह राजपूत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।