BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 10:55 am
KHABAR : भारत को जानो’ प्रतियोगिता में उज्जैन की सांदीपनि और सुदर्शन शाखाएं चैंपियन, संस्कार और ज्ञान की कसौटी पर चमकी प्रतिभाएं, 16 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत प्रांत स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को ओसियन पर्ल इंटरनेशनल स्कूल, सरवानिया महाराज में सुभाष शाखा नीमच के आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में उज्जैन की सुदर्शन और सांदीपनि शाखाओं की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, रीजन संरक्षक संजय अग्रवाल, रीजन संपर्क संयोजक एवं प्रतियोगिता पर्यवेक्षक प्रदीप चौपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या परवाल तथा प्रांत अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल ने स्वामी विवेकानंद, भारत माता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना एवं सामूहिक वंदे मातरम् का गायन प्रस्तुत किया।

16 टीमों ने पांच राउंड में दिखाया ज्ञान-
प्रतियोगिता में मंदसौर, शामगढ़, गरोठ, भानपुरा, आगर मालवा, जावरा, जावद, नीमच, देवास, रतलाम एवं उज्जैन सहित विभिन्न शाखाओं की 16 टीमों ने भाग लिया। ओसियन स्कूल के डायरेक्टर उमेश शर्मा द्वारा तैयार प्रश्नों के आधार पर प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े प्रश्नों में अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कनिष्ठ वर्ग में उज्जैन सुदर्शन शाखा के शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय की टीम ने प्रथम तथा ब्राइट स्टार स्कूल भानपुरा शाखा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ वर्ग में उज्जैन सांदीपनि शाखा के अक्षत इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम तथा शासकीय विद्यालय नीमच मुख्य शाखा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

भारतीय संस्कृति से जोड़ने का माध्यम-
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वाति चौपड़ा ने कहा कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम और संस्कारों का विकास करती है। रीजन संरक्षक संजय अग्रवाल ने नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने को समय की आवश्यकता बताया।

रीजन संपर्क संयोजक प्रदीप चौपड़ा ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सराहना की। जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या परवाल ने पाठ्यक्रम के साथ सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रांत अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल ने परिषद के संस्कार, सेवा एवं राष्ट्रप्रेम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय गौरव से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ शाखा अध्यक्ष इंजीनियर जाकिर हुसैन हकीम ने सफल आयोजन के लिए प्रांतीय एवं स्थानीय टीम को बधाई दी।

70 विद्यार्थी और 125 पदाधिकारी हुए शामिल-
प्रतियोगिता में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. शर्मा एवं पूर्व पीजी कॉलेज प्राचार्य एलन शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में करीब 70 विद्यार्थी, बाहर से आए 125 पदाधिकारी एवं सुभाष शाखा परिषद परिवार के सदस्य शामिल हुए।

प्रथम सत्र का संचालन प्रांत महासचिव विनोद काला ने किया। प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रांत प्रतियोगिता संयोजक ललित राठी ने रखी, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण सत्र का संचालन प्रांत संस्कार संयोजक नरेंद्र कुमार त्रिवेदी ने किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक मंगल, सुभाष शाखा अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव प्रमोद मालू, प्रांत महिला प्रमुख पूजा चित्तौड़ा सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी, सदस्य, मातृशक्ति, शिक्षक, पालक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

अंत में प्रांत संस्कार संयोजक नरेंद्र कुमार त्रिवेदी एवं सुभाष शाखा सचिव प्रमोद मालू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रांतीय महासचिव विनोद काला, शामगढ़ ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE