मंडला। जंगल का रोमांच वन्यजीवों की अठखेलियां और प्रकृति के बीच सफारी का इंतजार अब खत्म हो गया है। मंडला के विश्वप्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में मानसून ब्रेक के बाद आज से एक बार फिर पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। खटिया, मुक्की और सरहीकृतीनों पर्यटन द्वारों से पर्यटकों को कोर क्षेत्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया है।
वन्यजीव संरक्षण सप्ताह की भी शुरुआत
पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही वन्यजीव संरक्षण सप्ताह की भी शुरुआत हुई है। खास बात ये रही कि खटिया गेट पर पर्यटन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और गगन नारंग, साथ ही ओलंपियन इलावेनिल वेलारेवीन भी मौजूद रहे।
रोजगार और आय के अवसर
कान्हा में पर्यटन सिर्फ जंगल सफारी और वन्यजीवों को करीब से देखने का अनुभव नहीं है, बल्कि यह स्थानीय लोगों की आजीविका से भी सीधे जुड़ा है। पर्यटकों की आमद से स्थानीय गाइड, वाहन चालक, होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे संचालकों को रोजगार और आय के अवसर मिलते हैं।