BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 12:33 pm
KHABAR : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर, कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के दिए निर्देश, ब्लैक स्पॉट, ओवरस्पीडिंग और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

ब्लैक फिल्म और ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई-
बैठक में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगाने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकतानुसार जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

तेज गति से वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने को कहा गया।

स्कूली विद्यार्थियों और बसों की सुरक्षा पर जोर-
जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल प्राचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारी बाइक से स्कूल नहीं आने के संबंध में समझाइश देने के निर्देश दिए गए। स्कूलों के बाहर संचालित अवैध खान-पान की दुकानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कराने को भी कहा गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सभी सार्वजनिक वाहनों एवं स्कूल बसों की फिटनेस जांच सुनिश्चित करने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बस स्टैंड सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर बसों की अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर भी कार्रवाई करने को कहा गया।

ब्लैक स्पॉट पर लगाए जाएंगे संकेतक-
संबंधित निर्माण विभागों को क्षतिग्रस्त सड़कों की आवश्यक मरम्मत कराने तथा ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने तथा वर्षाकाल में जलभराव और पुल-पुलियों पर पानी के बहाव वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं स्टॉप गेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नीमच को सड़क किनारे सामान बेचने वाले दुकानदारों के लिए निर्धारित स्थानों पर रोड मार्किंग कराने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

नवरात्रि के दौरान मूर्ति विक्रेताओं द्वारा मार्ग पर अतिक्रमण नहीं किए जाने को लेकर भी आवश्यक व्यवस्था एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने यातायात पुलिस को अनुविभागीय अधिकारी एवं नगर पालिका के साथ संयुक्त दल गठित कर शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दुर्घटना पीड़ितों को दी गई सहायता की समीक्षा-
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सहायता प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत प्राप्त 65 प्रकरणों में से 15 प्रकरणों में विभिन्न अस्पतालों को उपचार के लिए 3 लाख 59 हजार 145 रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष प्रकरणों में भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

इसी प्रकार हिट एंड रन के कुल 17 प्रकरणों में सहायता राशि प्रदान की गई है। इनमें आठ मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा नौ घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई है। इस प्रकार 17 प्रकरणों में कुल 20 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE