BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 12:35 pm
KHABAR : जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर खुलवाया गया खेत का रास्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जावद के ग्राम लासूर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर खेत पर जाने का रास्ता खुलवाया गया।

ग्राम लासूर के ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 510/1, रकबा 0.909 हेक्टेयर में से 0.209 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा खेत पर जाने का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पर प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय नायब तहसीलदार, तहसील जावद द्वारा प्रकरण दर्ज कर अतिक्रमण हटाने एवं बेदखली के आदेश पारित किए गए।

आदेश के पालन में 30 सितंबर को राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम लासूर स्थित उक्त शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही खेत पर जाने का रास्ता भी खुलवाया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक मोरवन विनोद राठौर, पटवारी राहुल पंचारिया सहित राजस्व अमले, कोटवार एवं थाना जावद के पुलिस बल की मौजूदगी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE