BREAKING NEWS
KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 12:42 pm
BIG NEWS : भादवामाता नवरात्रि मेले की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा, 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा अश्विन नवरात्रि मेला, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अश्विन नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर श्री भादवामाता संस्थान प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों को मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं के लिए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना तथा एसआईएस जवानों एवं कोटवारों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने तथा मंदिर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक कतार व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

24 घंटे स्वास्थ्य और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था-
स्वास्थ्य एवं आपात व्यवस्था के तहत 24 घंटे एंबुलेंस, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंदिर के हाईमास्ट एवं रैन बसेरा क्षेत्र में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने तथा मेला अवधि में फायर ब्रिगेड की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंदिर परिसर, डोम परिसर, श्रद्धा भवन, बाजार, गार्डन, स्नानागार एवं बस स्टैंड क्षेत्र में पर्याप्त सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता के अनुसार नगर पालिका की टीम का सहयोग लेने को कहा गया।

बगीचे, स्थायी प्रसादालय, स्कूल एवं बस स्टैंड के पास स्थायी प्याऊ तथा यात्री प्रतीक्षालय, स्नानागार एवं मंदिर के पीछे हाईमास्ट क्षेत्र में अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था पर जोर-
मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश एवं टेंट व्यवस्था करने तथा चिन्हित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग और निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने को कहा।

विधायक परिहार ने दिए सुझाव-
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मेला व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त मेडिकल कैंप लगाने, मेला परिसर में प्रभावी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जवासा मोड़ से मंदिर परिसर तक हाईवे के किनारे पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर भी जोर दिया।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मेला श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त हो और मंदिर एवं मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुखद अनुभव मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने मेला अवधि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए।

11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा मेला-
अश्विन नवरात्रि मेला 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एसडीएम नीमच पराग जैन, श्री भादवामाता संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE