BREAKING NEWS
KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 1:01 pm
BIG NEWS : देवनारायण सर्किल के बोर्ड को लेकर विवाद सुलझा, दीपावली तक मूर्ति स्थापना पर बनी सहमति, केंट थाना प्रभारी की पहल पर दोनों पक्षों की बैठक, सड़क ठेकेदार ने देवभक्तों एवं समाजजनों से सामूहिक रूप से मांगी माफी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सड़क पर भगवान श्री देवनारायण के सर्किल के बोर्ड को लेकर देवभक्तों, ओबीसी एवं गुर्जर समाज में आक्रोश के बीच नीमच कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा की पहल पर विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। मामले को लेकर कार्रवाई एवं ज्ञापन देने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को कैंट थाने पर बुलाकर चर्चा की और आपसी सामंजस्य से समाधान का प्रयास किया।

बैठक में सड़क ठेकेदार की ओर से भगवान श्री देवनारायण सर्किल का बोर्ड हटाए जाने को लेकर देवभक्तों एवं समाजजनों से सामूहिक रूप से माफी मांगी गई। साथ ही धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए भगवान श्री देवनारायण का सर्किल बनाने एवं मूर्ति स्थापित करने पर सहमति बनी। तय किया गया कि सड़क ठेकेदार द्वारा दीपावली पर्व तक सर्किल एवं मूर्ति की स्थापना ससम्मान कराई जाएगी।

थाना प्रभारी की पहल से टला आंदोलन-
कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर आपसी सामंजस्य और शांतिपूर्ण तरीके से मामले का समाधान कराया। उनकी पहल के बाद देवभक्तों एवं समाजजनों में व्याप्त आक्रोश शांत हुआ और प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

समाजजनों ने कहा कि भगवान श्री देवनारायण को सर्व समाज के आराध्य देव के रूप में माना जाता है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने और आपसी सौहार्द को देखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विवाद का समाधान किया गया।

बैठक में ओबीसी संभाग अध्यक्ष देवा गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के प्रदेश महासचिव शिवम गुर्जर, देवसेना जिला अध्यक्ष डॉ. शिवनारायण गुर्जर, शिवा गुर्जर भोजपुरा, दिनेश गुर्जर, उदय गुर्जर डूंगलावदा सहित समाजजन मौजूद रहे। सड़क ठेकेदार के प्रतिनिधि जगदीश चौधरी एवं कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE