BREAKING NEWS
KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 1:42 pm
BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश के बाद बस स्टैंड पर बड़ा एक्शन, टिन शेड के नीचे खड़ी थी 5 बसें, तभी पहुंचा आरटीओ और यातायात पुलिस का अमला, फिर जैसे ही की ये कार्रवाई, मच गया हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के हेडगेवार बस स्टैंड पर लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को आरटीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद की गई कार्रवाई में बस स्टैंड परिसर में टिन शेड के नीचे लंबे समय से खड़ी बसों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 5 बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय पहुंचाया गया।

बसों पर कार्रवाई के साथ ही यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। यात्री प्रतीक्षालय में लंबे समय से डेरा जमाए बैठे लोगों को वहां से हटाया गया। प्रतीक्षालय में रखा सामान नगर पालिका की सफाई टीम के सहयोग से हटाकर जब्त किया गया।

प्रतीक्षालय की कराई सफाई-
कार्रवाई के बाद यात्री प्रतीक्षालय एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई कराई गई। इससे यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय को व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया। प्रशासन की कार्रवाई से बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से बनी अव्यवस्थाओं को दूर करने की दिशा में कदम उठाया गया।

बताया गया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को लेकर सामने आए मुद्दों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। लंबे समय से बिना संचालन के खड़ी बसों के कारण बस स्टैंड परिसर का काफी हिस्सा घिरा हुआ था। इसी को लेकर आरटीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान जिला परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड़, यातायात थाना प्रभारी मलखान सिंह परमार सहित आरटीओ की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के बाद बस स्टैंड परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE