देवास। आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए देवास में ैक्त्थ् और छक्त्थ् की संयुक्त टीम ने रोपवे पर मॉकड्रिल की। इस दौरान रोपवे की लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
मॉकड्रिल में घायल व्यक्ति को ब्च्त् देकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और इसके बाद अस्पताल पहुंचाने का भी अभ्यास किया गया। टीम ने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित रेस्क्यू की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
अधिकारियों के अनुसार, मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा या किसी आकस्मिक घटना के दौरान कम से कम समय में प्रभावी रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने के लिए जवानों की तैयारियों को परखना है।