बुरहानपुर। सोयाबीन की अच्छी पैदावार हुई है। किसान हार्वेस्टर से फसल की कटाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उपज के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। किसान भाव बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सोयाबीन की खरीदी भावांतर योजना के तहत की जाएगी। इसके लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर 3 से 17 अक्टूबर तक पंजीयन होगा।
इन जगहों पर निशुल्क होगा पंजीयन
भावांतर योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 और विपणन वर्ष 2026-27 की सोयाबीन फसल के लिए पंजीयन किया जाएगा। किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे।
ग्राम पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों और मार्केटिंग संस्थाओं में पंजीयन निरूशुल्क होगा। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन कराया जा सकेगा।
आधार लिंक खाते में आएगा भुगतान
सोयाबीन उपज का भुगतान सबसे पहले किसान के आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। यदि इसमें किसी तरह की समस्या आती है तो पंजीयन के समय दिए गए बैंक खाते में राशि भेजी जाएगी।पंजीयन के दौरान किसानों को बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड देना होगा।