BREAKING NEWS
KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 3:11 pm
KHABAR : नरोत्तम मिश्रा की बीजेपी कोर कमेटी बैठक से गैरमौजूदगी पर गरमाई सियासत, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव और रेखा वर्मा ने दी सफाई, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की हाई-प्रोफाइल कोर कमेटी की बैटक में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी के बीच नरोत्तम मिश्रा के शामिल नहीं होने पर जब सवाल उठे तो पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देब को सामने आकर बयान देना पड़ा।


रेखा वर्मा बोलीं- बुलाया गया था, शहर में न होने के कारण नहीं आए
नरोत्तम मिश्रा की गैरमौजूदगी पर बीजेपी की प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्हें बैठक के लिए बकायदा आमंत्रित किया गया था लेकिन उस समय वे भोपाल में मौजूद नहीं थे, जिसके चलते वे शामिल नहीं हो सके। रेखा वर्मा ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एक अन्य पूर्व निर्धारित बैठक की वजह से थोड़ा लेट पहुंचे थे। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक एकजुट होकर काम करती है।


प्रभारी बिप्लब देब बोले- मेरी बात हुई है, बड़ा परिवार है तो बातचीत होती है
वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने नरोत्तम मिश्रा के मीटिंग में शामिल नहीं होने पर कहा कि मेरी नरोत्तम मिश्रा से बात हुई है, सब कुछ सामान्य है। जब इतना बड़ा परिवार होता है, तो थोड़ी-बहुत बातचीत होती रहती है, लोकतंत्र यही है। लेकिन ऐसी-वैसी बातें जनता के बीच नहीं आनी चाहिए। मुझे पूरी आशा है कि वह सकारात्मक रहेंगे। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि मध्य प्रदेश बीजेपी में समन्वय की कोई कमी नहीं है और पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए काम कर रही है।


मुख्यमंत्री निवास पहुंचे प्रभारी, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
बैठक और संगठन मंथन के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह-प्रभारी रेखा वर्मा मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया और संगठन को लेकर औपचारिक चर्चा हुई। इस दौरान बिप्लब देब ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मन से कुछ नहीं करते और सिर्फ अपने परिवार के लिए जीते हैं। देश की खराब स्थिति के लिए नेहरू-गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी पर उंगली उठाने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE