खरगोन। नगर पालिका परिषद खरगोन में सफाई कार्य की ठेका एजेंसी सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड पर करीब 55 कर्मचारियों को निर्धारित कलेक्टर रेट न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन देने का आरोप लगा है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रफीक खान ने एसडीएम कार्यालय को शिकायत देकर जांच की मांग की है।
शिकायत में कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में मनमानी के साथ शिकायत करने पर दबाव बनाने और कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी पूजा पति संदीप की सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई और यूनियन अध्यक्ष को जारी कारण बताओ नोटिस की भी जांच की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं ने ठेका अनुबंध, बैंक स्टेटमेंट, वेतन पर्ची, पीएफ-ईएसआई सहित अन्य अभिलेखों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा कर्मचारियों को निर्धारित वेतन दिलाने की मांग की है।