BREAKING NEWS
KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 3:42 pm
BIG NEWS : भादवामाता नवरात्रि मेले की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा मेला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अश्विन नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर श्री भादवामाता संस्थान प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर-
कलेक्टर ने मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना तथा एसआईएस जवानों एवं कोटवारों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के साथ मंदिर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था करने को कहा गया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक कतार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य एवं आपात व्यवस्था के तहत 24 घंटे एम्बुलेंस, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मंदिर के हाईमास्ट और रैन बसेरा क्षेत्र में अस्थायी स्वास्थ्य कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए गए। मेला अवधि में फायर ब्रिगेड की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

स्वच्छता, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्था-
कलेक्टर ने मंदिर परिसर, डोम परिसर, श्रद्धा भवन, बाजार, गार्डन, स्नानागार और बस स्टैंड क्षेत्र में पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार नगर पालिका की टीम का सहयोग लेने को कहा गया।

बगीचे, स्थायी प्रसादालय, स्कूल एवं बस स्टैंड के पास स्थायी प्याऊ तथा यात्री प्रतीक्षालय, स्नानागार और मंदिर के पीछे हाईमास्ट क्षेत्र में अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश एवं टेंट व्यवस्था, चिन्हित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग एवं निकासी तथा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय से अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

विधायक ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव-
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मेला व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त मेडिकल कैंप लगाने, मेला परिसर में प्रभावी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जवासा मोड़ से मंदिर परिसर तक हाईवे किनारे पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था पर भी जोर दिया।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मेला श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक हो और मंदिर एवं मेला परिसर में आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने मेला अवधि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए।

अश्विन नवरात्रि मेला 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एसडीएम नीमच पराग जैन सहित श्री भादवामाता संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE