खरगोन। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर खरगोन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।
शिविर में सिविल सर्जन डॉ. शुभम महाजन, डॉ. चंद्रजीत सांवले सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने बुजुर्गों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक सावधानियों और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह दी।
इस दौरान बुजुर्गों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आयुष्मान कार्ड सहित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए मार्गदर्शन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बढ़ती उम्र में नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी है।
शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धजनों की समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सा सलाह दी। इस दौरान सभी वृद्ध जनों का अतिथीयो द्वारा श्रीशल फल देकर सम्मान भी किया गया।