खरगोन। मक्का-मदीना का दीदार करने और उमराह की इबादत के लिए रवाना होने वाले लोग खुशनसीब माने जाते हैं। इसी सिलसिले में खरगोन शहर से बीती रात 40 जायरीन उमराह के सफर के लिए रवाना हुए। उन्हें विदा करने के लिए बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और समाजजन पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जायरीनों से गले मिलकर उन्हें सफर की मुबारकबाद दी और अपने लिए दुआ की दरख्वास्त की।
हाजी शमीम जिलानी ने बताया कि शहर से 40 लोग उमराह के लिए रवाना हुए हैं। सभी जायरीन मक्का-मदीना पहुंचकर उमराह के अरकान करेंगे। यात्रा के दौरान करीब 10 दिन मदीना और 10 दिन मक्का में ठहरेंगे। इस दौरान देश, प्रदेश और जिले में अमन-चौन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि उमराह के लिए यात्रियों का दूसरा जत्था भी अक्टूबर माह में भी रवाना होगा।