देवास। नवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को माता रानी के सुगम दर्शन हो सकें, इसके लिए शहर में पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में एसडीएम अभिषेक शर्मा, सीएसपी सुमित अग्रवाल , ट्रैफिक थाना प्रभारी पवन बागड़ी, सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने शहर में चिन्हित किए गए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों की क्षमता, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान शहर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक पार्किंग उपलब्ध कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।