चित्तौड़गढ़। रेडीमेड एवं होजरी व्यापार संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सुनील जागेटिया तथा राजकुमार बज के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव प्रक्रिया के तहत सुशील भड़कत्या को अध्यक्ष, प्रहलाद पटवा को महासचिव, हरीश गुरनानी को उपाध्यक्ष, देवराज साहू को सचिव तथा वरुण कृपलानी को मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान रेडीमेड व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मलकानी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं, नवनिर्वाचित पार्षद संदीप सिंह अरोड़ा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नवनिर्वाचित महासचिव प्रहलाद पटवा ने बताया कि आगामी दिनों में नई कार्यकारिणी के गठन और शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विचार-विमर्श के बाद कार्यक्रम की तिथि और अन्य विवरणों की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर ललित वंगानी, ऋषि उपाध्याय, महेश दादवानी, टीटूभाई, राजेंद्र वाधवानी, गोपाल भट्ट, अरविंद बागमार, ओम उपाध्याय, शिव प्रजापत, पंकज जागेटिया, शशांक भगवतीलाल, पवन मेढ़तवाल, अपुल चिपड़, पीयूष, अमित, दिनेश, राकेश गिल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।