BREAKING NEWS
KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2026, 11:20 am
BIG NEWS : 20-25 दिन पहले रोजी-रोटी की तलाश में झारखंड से नीमच आया था पप्पू, बीती रात लेबर कॉलोनी में अचानक हुआ कुछ ऐसा..., अस्पताल में तोड़ा दम, अब खाकी को पीएम रिपोर्ट का इंतजार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र के खोर स्थित विक्रम सीमेंट में काम करने वाले झारखंड निवासी 34 वर्षीय श्रमिक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उसे पहले विक्रम सीमेंट अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल श्रमिक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान पप्पू उरांव, पिता पूरण उरांव, निवासी कुरुंदारी, जिला गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई है। वह करीब 20 से 25 दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए नीमच आया था और खोर स्थित लेबर कॉलोनी में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, शनिवार को ड्यूटी से लौटने के बाद पप्पू की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे पतले दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद उसे दवा भी दी गई। रविवार रात भोजन करने के बाद वह लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकला। लौटते समय अचानक गिर पड़ा और मदद के लिए आवाज लगाने लगा।

उसकी आवाज सुनकर साथियों ने तत्काल उसे विक्रम सीमेंट अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल श्रमिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE