BREAKING NEWS
ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर में आवारा मवेशियों का बढ़ता.. <<     BIG UPDATE: मोहन सरकार का दीपावली पर महिलाओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2026, 2:13 pm
BIG NEWS : बाल-बाल बची जान, भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी, आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाने से एक महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की जान पर बन आई थी। मौके पर मुस्तैद आरपीएफ (RPF) आरक्षक की सूझबूझ और तत्परता के कारण दोनों की जान बाल-बाल बच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


क्या है पूरा मामला? 
बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रेन नंबर 12156 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस की है। सफर के दौरान 15 वर्षीय बेटी ट्रेन के बाथरूम में गई थी, जिसे लौटने में कुछ देर हो गई। बेटी के इंतजार में उसकी मां भी प्लेटफॉर्म पर ही रुकी हुई थीं। इसी दौरान ट्रेन ने प्लेटफॉर्म से चलना शुरू कर दिया। जब मां-बेटी ने चलती हुई ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश की, तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया।


संतुलन बिगड़ने से दोनों मां-बेटी चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक खाली गैप में जा फंसी। यह खौफनाक मंजर देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया।


आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत
प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी के दौरान तैनात आरपीएफ आरक्षक मधुसूदन यादव की नजर इस दर्दनाक हादसे पर पड़ी। बिना एक पल गंवाए, आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना गजब की फुर्ती दिखाई और तुरंत दौड़कर दोनों को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। इस त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया।


सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा 
गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में मां-बेटी को केवल मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से स्टेशन परिसर से बाहर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है, जिसे देखकर हर कोई आरक्षक मधुसूदन यादव की बहादुरी की सराहना कर रहा है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE