BREAKING NEWS
सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर में आवारा मवेशियों का बढ़ता.. <<     BIG UPDATE: मोहन सरकार का दीपावली पर महिलाओं को.. <<     VIDEO: चुनाव में बड़े-बड़े वादे, नतीजों के बाद.. <<     BIG NEWS : सफेद दूध के पीछे छिपा था मिलावट का काला.. <<     KHABAR : डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस.. <<     KHABAR : मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय रोलर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में सरदार पटेल की.. <<     KHABAR : घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर निकला संघ.. <<     KHABAR : देवास में शटर उचकाकर चोरी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2026, 6:53 pm
BIG NEWS : अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्वालियर में तैयारियां तेज, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह में हो सकते हैं शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 29 अक्टूबर को प्रस्तावित ग्वालियर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह की तैयारियों का प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।


दरअसल, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन समारोह प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन भी प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। 


मंत्रियों ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी साडा और मलगढ़ा थाना क्षेत्र के पास स्थित मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और संबंधित विभागों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE